भारत
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और स्मृति ईरानी ने आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
Nil dhankar
8 March 2022 10:01 AM IST

x
दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महिला ईंट भट्ठा श्रमिकों एवं बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य व पोषण की जांच एवं हेल्थ सप्लीमेंट तथा आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां मौजूद सभी महिलाओं की तरफ से सभी पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं... मोदी सरकार का संस्कार है कि जो महिला अपनों के लिए जीतीं है अपने लिए नहीं, उनके सहयोग में ये सरकार रहती है.
Next Story





