भारत

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जयंती पर अशोक सिंघल को किया याद और नमन

jantaserishta.com
27 Sept 2026 8:47 AM IST
केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जयंती पर अशोक सिंघल को किया याद और नमन
x
नई दिल्ली: श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्राधार एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने याद करते हुए नमन किया है।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "‎विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।" केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, "श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के ध्वजवाहक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक जी सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन अर्पित करता हूं!भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में समर्पित आपका जीवन सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को अपनी जीवन-साधना बनाने वाले अशोक सिंघल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।'राम, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति' के प्रति समर्पित उनका तपस्वी जीवन सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्र-साधना की अमिट प्रेरणा बना रहेगा।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक एवं विश्व हिन्दू परिषद के शिखर पुरुष श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर सादर नमन। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा श्रीराम मंदिर आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त पूज्य अशोक सिंघल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "सनातन संस्कृति के प्रखर संवाहक, हिंदू समाज के संगठन और जागरण के लिए जीवन समर्पित करने वाले परम श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "हिंदू समाज के संगठन, भारतीय संस्कृति के जागरण और राष्ट्रसेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका और समाज के बीच जनजागरण के लिए किए गए आपके अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, संगठन कौशल और राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, "करोड़ों रामभक्तों की आस्था को स्वर देने वाले एवं श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! संत समाज को एकजुट करने से लेकर जन-जन में सांस्कृतिक चेतना जगाने तक, उनका संपूर्ण जीवन धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके भगीरथ प्रयासों ने श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को करोड़ों रामभक्तों की आस्था और संकल्प से जोड़ा। आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर उनके उसी जीवन-संकल्प और निस्वार्थ तपस्या की साकार अभिव्यक्ति है। राष्ट्रसेवा और धर्म-रक्षा के प्रति उनका निस्वार्थ समर्पण इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में सदैव अंकित रहेगा। देश उनके इस अमूल्य योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा।"
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने एक्स पर लिखा, "श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संरक्षक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!सनातन संस्कृति के जागरण, समाज को एकजुट करने और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने में आपका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story