भारत
केंद्रीय मंत्री को दी थी धमकी, आरोपी ने जेल में उठाया ऐसा कदम मचा हड़कंप
jantaserishta.com
8 Oct 2023 9:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने...
नागपुर: नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी भरे कॉल करने का आरोपी जेल में लोहे का तार निगल गया। हालांकि फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गडकरी के ऑफिस में कथित रूप से फोन करने वाले जयेश पुजारी उर्फ कांथा को निगरानी में रखा गया है। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे फिट घोषित कर दिया।
इस हफ्ते की शुरुआत में उसने जेल अधिकारियों से बताया था कि वह तार का एक टुकड़ा तथा 50 टैबलेट निगल गया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसने यही दावा दोहराया। अदालत के आदेश पर सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जांच की। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके पेट में तार के टुकड़े हैं। लेकिन उसकी तबीयत में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई है एवं उसे चिकित्सकों ने फिट घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को केंद्रीय जेल वापस लाया गया और उसकी स्थिति पर जेल की मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है।
अधिकारी ने बताया कि पुजारी बार-बार इस कोशिश में लगा है कि उसे बेलगावी जेल ले जाया जाए, जहां उसे पहले रखा गया था। अधिकारी कहा कि इस बात का संदेह है कि वह ऐसा इसलिए चाहता है, क्योंकि उस जेल में उसने आपराधिक नेटवर्क बना रखा है तथा उसे वहां मोबाइल फोन एवं अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं। जब पुजारी बेलगावी जेल में था, तब उसने बेंगलुरू आतंकवादी हमले के अभियुक्त अफसर पाशा के साथ साठगांठ कर पुजारी ने कथित रूप से इस साल जनवरी में गडकरी के कार्यालय में धमकी भरा कॉल किया था। उसने दाउद इब्राहिम गैंग का सदस्य होने का दावा करते हुए 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने 21 मार्च को फिर कॉल किया था, जिसके बाद उसे इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और नागपुर लाया गया।
Tagsकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरीनितिन गडकरीजयेश पुजारीनागपुर पुलिसUnion Minister Nitin GadkariNitin GadkariJayesh PujariNagpur Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





