भारत

केंद्रीय मंत्री कल मेघालय में दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले का दौरा करेंगे

jantaserishta.com
8 Jan 2023 5:06 PM IST
केंद्रीय मंत्री कल मेघालय में दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले का दौरा करेंगे
x

नई दिल्ली: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला 9-10 जनवरी, 2023 को मेघालय राज्य में दक्षिण-पश्चिम गारो हिल्स जिले का दौरा करने जा रहे हैं। यह क्षेत्र बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। यह पहला अवसर है, जब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री इस सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करेंगे।

पुरुषोत्तम रूपाला 9 जनवरी, 2023 को सरकारी अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स के अम्पाती में भारत सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पुरुषोत्तम रूपाला 10 जनवरी, 2023 को क्षेत्रीय महिलाओं, डेयरी किसानों और मत्स्य पालन उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के साथ बातचीत करने के लिए बांग्लादेश सीमा हाट भी जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story