भारत

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बने, MP में इनको मिली जिम्मेदारी, मोदी मंत्रिमंडल में फेरदबल से पहले बड़ा बदलाव

jantaserishta.com
6 July 2021 12:24 PM IST
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बने, MP में इनको मिली जिम्मेदारी, मोदी मंत्रिमंडल में फेरदबल से पहले बड़ा बदलाव
x

थावरचंद गहलोत कर्नाटक के तो मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे. इस खबर से साफ हो गया है कि मंत्री मंडल विस्तार को लेकर सरकार में बेहद तेजी से काम हो रहा है. कहा जा रहा है कि अभी इस तरह के और फैसले भी हो सकते हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल (New Governors list) की नियुक्ति की है. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story