भारत

केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- गलत खबर फैला रहे

jantaserishta.com
10 Jun 2024 3:26 PM IST
केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- गलत खबर फैला रहे
x
करीब 75 हजार वोटों से हराया है।

नई दिल्ली: केरल से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद सुरेश गोपी, जिन्होंने कल केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली, ने ट्वीट किया, "कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

दरअसल एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि, वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। दरअसल एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और CPI के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story