भारत

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने किया गृह प्रवेश

Nilmani Pal
22 Feb 2024 6:53 AM GMT
अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने किया गृह प्रवेश
x
वीडियो

अमेठी। केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी में आज अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। केंद्रीय मंत्री ने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ हवन पूजन किया। उसके बाद अपने आवास में गृह प्रवेश किया। दोपहर में इसी नए घर में स्मृति ईरानी ने भोज भी रखा है। जिसमें प्रदेश सरकार के 12 से ज्यादा मंत्रियों समेत 20 हजार लोगों के पहुंचने संभावना है। आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए हैं।

दरअसल, अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। करीब 15000 स्क्वायर फीट की इस जमीन पर उन्होंने मकान का निर्माण शुरू कराया था। इसी जमीन पर सांसद का आलीशान मकान बनकर तैयार हो गया है। जिसमें गृह प्रवेश की पूजा कराने के लिए उज्जैन से पंडित और पुजारी पहुंचे थे।

आज सुबह केंद्रीय मंत्री ने पति जुबिन ईरानी के साथ हवन पूजन किया। पूजन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, डीएम निशा अनंत, एसपी डॉ. इलमारन जी व समेत भाजपा जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Next Story