भारत

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉज़िटिव...ट्वीट कर दी जानकारी

Admin2
28 Oct 2020 1:18 PM GMT
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉज़िटिव...ट्वीट कर दी जानकारी
x

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द जांच कराने को कहा है।

स्मृति ने ट्वीट करते हुए कहा- इस बात का ऐलान करने के लिए शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्भ है। इसलिए इसे साधारण रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं वे जल्द से जल्द अपनी जांच करवा लें।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 79 लाख 90 हजार 643 केस आ चुके हैं। आज यह आंकड़ा 80 लाख के पार जाना तय है। एक्टिव केस भी 6 लाख 11 हजार हैं, जो 6 लाख से नीचे जा सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को 43 हजार 34 केस आए, 58 हजार 428 मरीज ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। अब तक 72 लाख 57 हजार 444 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1 लाख 20 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है।



Next Story