
x
भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
हैदराबाद: कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक द्वारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाए जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव फिलिबेक ने सम्मेलन में राहुल गांधी का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और उसकी रक्षा के लिए राहुल गांधी तथा कांग्रेस के साथ खड़ा होना चाहिए। फिलिबेक ने राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नारे को दोहराते हुए उसका अंग्रेजी अनुवाद भी किया। इस दौरान राहुल गांधी हंसते और तालियां बजाते नजर आए।
This is an Anti-Bharat Summit & here is the proof.! Congress once tried to make an Italian national the Prime Minister of India. Now, at its Anti-Bharat Summit, an Italian political leader is commenting on India’s internal affairs! Congress govt under Revanth Reddy gave foreign political representatives the stage to interfere in our domestic politics & Rahul Gandhi is shamelessly laughing. This is his hatred towards our country India’s democracy belongs to 140 crore Indians. Congress has no mandate to turn a summit on Indian soil into a platform for foreign political interference.
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) November 14, 2026
पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने इस घटनाक्रम की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार की हताशा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत विरोधी विचार व्यक्त करके निकाल रहे हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आयोजन का नाम ‘भारत समिट’ रखा, लेकिन इसके मंच से देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। गृह मंत्री ने कहा कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने से सत्ता हासिल नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार होने के आरोप भी लगाए और मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। शाह ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। वहीं, किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने सीधे नाम लिए बिना पूछा कि किसी विदेशी द्वारा भारत का अपमान किए जाने पर कोई व्यक्ति कैसे हंस सकता है।
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने फिलिबेक की टिप्पणी को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया। उन्होंने आपातकाल और कांग्रेस शासन के दौरान निर्वाचित राज्य सरकारों की बर्खास्तगी का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। राव ने कुछ प्रतिभागियों के जॉर्ज सोरोस से जुड़े होने का आरोप भी लगाया। दूसरी ओर, फिलिबेक ने सम्मेलन में अपनी भागीदारी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में खड़े होने की अपनी बात दोहराई।
Next Story





