भारत
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का विपक्ष पर निशाना, भारत कोई धर्मशाला नहीं है जो आएगा रह जाएगा
jantaserishta.com
1 Dec 2025 2:51 PM IST

x
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा चाहती है। इस बीच केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
सतीश चंद्र दुबे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार चुनाव में हार के बाद विपक्ष मातम मना रहा है और सदन में हल्ला करके देश के विकास को रोकना चाहता है। वह लोगों को भ्रमित करना चाहता है।"
पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है। उन्हें जो ठीक लग रहा है, वह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि किसी को यह प्रमाण देने में क्या दिक्कत है कि वह कहां का निवासी है? जो जहां का निवासी है, उसका प्रमाण दे। देश में बहुत से लोग अवैध तरीके से आए हुए हैं। आए दिन जिसके पास से दस्तावेज नहीं मिल रहा है, वह देश से बाहर हो रहा है।"
उन्होंने कहा, "अवैध लोगों को वोट देने का कैसे अधिकार होगा? आज वो वोट देंगे, कल हमारी संस्कृति-संस्कार और रहन-सहन पर चोट करेंगे। मेरे देश के नागरिक का हक, अनाज और जमीन छीनेंगे। भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि जो आएगा रह जाएगा। भारत में जो जन्मा है, जिसकी कर्मभूमि है, वही रहेगा।"
सतीश चंद्र दुबे ने नेशनल हेराल्ड केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि बिहार में उन्हें छह सीटें मिलीं। ऐसे में उन्हें किस बात का डर है? कांग्रेस पार्टी ने गलत किया है और गलत का नतीजा हमेशा गलत होता है।
शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 15 बैठकें होंगी। सरकार इस सत्र में 13 बिल पेश करने के लिए तैयार है, जिनमें बड़े आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विधेयक शामिल हैं।
Tagsकेंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबेसतीश चंद्र दुबेUnion Minister Satish Chandra DubeySatish Chandra Dubey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





