भारत

केंद्रीय मंत्री बोले- राहुल गांधी को अपनी संस्कृति जानने में 7 जन्म लगेंगे, पढ़े पूरी बात

jantaserishta.com
31 Jan 2022 8:01 AM IST
केंद्रीय मंत्री बोले- राहुल गांधी को अपनी संस्कृति जानने में 7 जन्म लगेंगे, पढ़े पूरी बात
x

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी का एक ट्वीट आया था कि एक हिंदुत्ववादी ने महात्मा गांधी को गोली मारी, लेकिन सारे हिंदुत्ववादी मिलकर भी उसे पकड़ नहीं सके. राहुल के इस ट्वीट के जवाब में अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी के खानदान पर ही हमला कर दिया और कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि वह किस खानदान से आते हैं, क्योंकि हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है, ऐसा सुप्रीम कोर्ट का भी वर्डिक्ट है इसलिए राहुल गांधी को संस्कृति को पहचानने में 7 जन्म लगेंगे. वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने यह बातें मीडिया से बात करते हुए कही.

केंद्रीय मंत्री ने हार्दिक पटेल के बयान कि जनेऊ पहनने वाले दो होते हैं, जनेऊ पहनने वाला हिंदू राम तो जनेऊ पहनने वाला हिंदुत्व रावण भी होता है, के जवाब में अश्विनी चौबे ने कहा कि उनको मालूम नहीं है कि राम की कृपा से ही रावण को मोक्ष मिला, इसलिए पहले जाकर वह रामायण पढ़ें. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी हार्दिक पटेल नौसिखिया हैं. वह नए विद्यालय में आए हैं.
यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यूपी में जमानत तक नहीं बचेगी. कांग्रेस के भविष्य के सवाल के जवाब में अश्विनी चौबे ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य सिर्फ उनके परिवार में ही दिखता है. मुनव्वर राना की चेतावनी कि अगर उत्तर प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे तो वह पलायन कर जाएंगे के जवाब में अश्वनी चौबे ने कहा कि इसमें अगर मगर नहीं है, सीएम योगी आदित्यनाथ हैं और वही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. ऐसे माफिया तंत्र के लोग उत्तर प्रदेश से पलायन करके बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरेंगे.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दावा किया है कि 300 से ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में पाकर दो तिहाई बहुमत से वह (योगी आदित्यनाथ) सरकार बनाएंगे और ऐसा भी हो सकता है कि चल रहे आंधी तूफान में सारे विपक्षी ही ध्वस्त हो जाएं. रेलवे भर्ती के दौरान प्रयागराज में परीक्षार्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के मामले में अश्विनी चौबे ने बताया कि छात्रों के द्वारा हुए हिंसक घटना के बाद पुलिस की ओर से छोटी-मोटी कार्रवाई करनी पड़ी, लेकिन मेरी ओर से आश्वासन है कि हम छात्रों की मांगों को कुचलने नहीं देंगे, क्योंकि वे खुद छात्र आंदोलन के गर्भ से से पैदा हुआ हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले पर रेल मंत्री बता चुके हैं कि पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी बैठ गई है और उस जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परीक्षार्थियों के साथ किसी तरह की ज्यादती नहीं होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story