भारत
बालासोर ट्रेन हादसाः मौके पर पहुंचे रेल मंत्री ने कहा- घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी
jantaserishta.com
3 Jun 2023 9:23 AM IST

x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के स्थान पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, हमारा मुख्य ध्यान घायलों के बचाव, उपचार और यात्रियों की जानकारी उनके रिश्तेदारों तक पहुंचाने की है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी इस दुर्घटना की स्वतंत्र जांच करेंगे। गौरतलब है कि इस हादसे को पिछले 15 वर्षों में देश में हुई सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
दुर्घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें 900 से अधिक लोग घायल हो गए, मंत्री ने कहा, जांच पूरी होने के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकता है। इस बीच, स्थिति और बचाव अभियान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा, बहानागा में दुखद रेल दुर्घटना के मद्देनजर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। इसलिए राज्य में तीन जून को कोई राज्य उत्सव नहीं होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के पलटे हुए 17 डिब्बों को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं कोई अब भी डिब्बों के नीचे फंसा तो नहीं है।
Tagsकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवअश्विनी वैष्णवबालासोरबालासोर ट्रेन हादसाCentral Railway Minister Ashwini VaishnavAshwini VaishnavBalasoreBalasore train accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





