भारत

चुनाव प्रचार में उतरे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, कहा इस बार 400 सीट जीतेगी एनडीए

jantaserishta.com
30 March 2024 1:01 PM IST
चुनाव प्रचार में उतरे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, कहा इस बार 400 सीट जीतेगी एनडीए
x
पटना: चुनाव प्रचार के लिए आरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि एनडीए इस बार 400 सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम लोगों पर जो विश्वास जताया है, उस पर हम खड़ा उतरेंगे।
बिहार की 40 सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए आरके सिंह ने महागठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, “चुनावी नतीजों से हमारे आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।” वहीं, इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक होने के दावे के बीच जिस तरह से पप्पू यादव ने निर्दलीय पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है,‌ उस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आप लोग खुद देख लीजिए कि इंडिया गठबंधन में क्या चल रहा है। किसी के कहने से कुछ नहीं होता, यह खुद खंड-खंड विखंड हो जाएंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि राजद को पिछली बार से भी कम सीट आएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story