टिकट कटने पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

पटना: राज्यसभा का टिकट कटने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए जदयू नेता और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने खुलकर बात की। उनका टिकट काटकर झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को दिए जाने के निर्णय पर आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। मीडिया से वार्ता के दौरान आरसीपी सिंह ने जहां नीतीश कुमार की तारीफ की वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की खिंचाई भी की। इसके साथ ही आरसीपी ने भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन का मजबूत सहयोगी बताते हुए कहा कि 303 एमपी होने के बावजूद बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनने का मौका दिया, यह बीजेपी का बड़प्पन है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





