भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में टॉप इंडस्ट्री लीडर्स से की मुलाकात, भारत की ग्रोथ स्टोरी में सहयोग बढ़ाने पर रहा फोकस

jantaserishta.com
24 Oct 2025 10:58 AM IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में टॉप इंडस्ट्री लीडर्स से की मुलाकात, भारत की ग्रोथ स्टोरी में सहयोग बढ़ाने पर रहा फोकस
x
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने बर्लिन दौरे के दौरान कई टॉप सीईओ और इंडस्ट्री लीडर्स से मुलाकात कर रहे हैं। टॉप इंडस्ट्री लीडर्स के साथ अपनी हाल ही की मुलाकात में उन्होंने भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री से लेकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र और देश की क्लीन एनर्जी यात्रा में सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "मैंने मर्सिडीज-बेंज ग्रुप के सीईओ ओला कैलेनियस के साथ एक बेहतरीन बैठक की है।" उन्होंने इस बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि हमने भारत में कंपनी के ऑपरेशंस और उनके विस्तार की योजनाओं पर बातचीत की, क्योंकि वे इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में अधिक इनोवेशन और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।
इसके अलावा, वे इन्फिनियन टेक्नोलॉजीज एजी के सीईओ, जोचेन हानेबेक से भी मिले। हानेबेक से केंद्रीय मंत्री की मुलाकात सेमीकंडक्टर्स और डीकार्बनाइजेशन पहलों में सहयोग के अवसरों को बढ़ाने और विचारों के आदान-प्रदान को लेकर खास रही। भारत के डिफेंस सेक्टर में निवेश को लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री गोयल ने आरईएनके जीएमबीएच के व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस डिवीजन के माइकल मासुर से मुलाकात की
इस बैठक में उन्होंने इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, डिजिटाइजेशन और इंटेलिजेंस में सहयोग के नए तरीकों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री गोयल ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपने सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों को तेजी से पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसी कड़ी में उन्होंने ईएनईआरटीआरएजी के मैनेजमेंट बोर्ड के मेंबर मिस्टर टोबियास बिशोफ-नीम्ज़ से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने इस मुलाकात में देश की क्लीन एनर्जी यात्रा में मिलकर काम करने के मौकों पर बात की।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उन्होंने हेरेनकेनेक्ट एजी के फाउंडर और सीईओ डॉ. मार्टिन हेरेनकेनेक्ट के साथ बैठक में भारत में कंपनी के ग्रोथ प्लान और बेहतर लोकल ऑपरेशन और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के जरिए भारत के तेजी से आगे बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में उनकी भागीदारी पर फोकस किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story