भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड में पारंपरिक माओरी स्वागत के लिए आभार किया व्यक्त

jantaserishta.com
6 Nov 2025 11:29 AM IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड में पारंपरिक माओरी स्वागत के लिए आभार किया व्यक्त
x
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैकक्ले के साथ ते पुइया, रोटोरुआ पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक माओरी स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए न्यूजीलैंड के ते पुइया, रोटोरुआ शहर में हुए उनके भव्य स्वागत की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैकक्ले के साथ ते पुइया, रोटोरुआ पहुंचने पर पारंपरिक माओरी स्वागत पाकर बेहद खुशी हुई।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं इस सांस्कृतिक भाव का सम्मान करता हूं, जो शांति, सद्भाव और आपसी विकास की भावना से हमें अपने कबीले में स्वागत करने का प्रतीक है। मैंने भारतीय संस्कृति में समृद्धि लाने के लिए शुभ मानी जाने वाली पवित्र कामधेनु गाय की एक मूर्ति भेंट की, जो कि दोनों ही देशों के बीच खास और बढ़ते आपसी संबंधों के प्रतीक के रूप में दी गई।"
केंद्रीय मंत्री गोयल ने रोटोरुआ की मेयर तानिया टैपसेल द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किए जाने का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने रोटोरुआ में अपने काउंटरपार्ट टॉड मैकक्ले के साथ इंडिया-न्यूजीलैंड सीईओ की राउंडटेबल को संबोधित किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने भारत के इकोनॉमिक लैंडस्केप के बारे में बात की। एक दूसरे पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गोयल ने लिखा, "रोटोरुआ में अपने काउंटरपार्ट टॉड मैकक्ले के साथ इंडिया-न्यूजीलैंड सीईओ राउंडटेबल को संबोधित कर मुझे बेहद खुशी हुई।"
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, "मैंने भारत के तेजी से बदलते इकोनॉमिक लैंडस्केप के बारे में बात की और बताया कि टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, क्लीन एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी जैसे एरिया में अधिक सहयोग से ग्रोथ के नए रास्ते किस प्रकार खुल सकते हैं।"
केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया कि राउंडटेबल में कई बिजनेस लीडर भारतीय मूल के थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "यह जानकर खुशी हुई कि राउंडटेबल में कई बिजनेस लीडर भारतीय मूल के थे। मैंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को इस साझा यात्रा में भारतीय इंडस्ट्री के साथ और करीब से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जो दोनों पक्षों के लिए आपसी फायदे और लॉन्ग-टर्म वैल्यू का वादा करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story