भारत

केंद्रीय मंत्री बोले- राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
23 Aug 2022 10:52 AM IST
केंद्रीय मंत्री बोले- राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह किसान नेता राकेश टिकैत को 'दो कौड़ी का आदमी' बताते दिख रहे हैं। वीडियो में टेनी कहते दिखते हैं, ''मैं राकेश टिकैत को बहुत अच्‍छी तरह से जानता हूं। दो कौड़ी का आदमी है। हम लोगों ने देखा है कि दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्‍त हो गई। इस तरह का व्‍यक्ति किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता।' हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

टेनी ने दावा किया कि उन्‍होंने आज तक कोई गलत काम नहीं किया है। इसके साथ ही राकेश पर आरोप लगाते हैं कि विवादों से ही उनकी रोजी-रोटी चलती है। वीडियो में टेनी कहते हैं- 'हाथी चलता रहता है और कुत्ते भोंकते रहते हैं।
मान लीजिए मैं किसी बंद गाड़ी में लखनऊ तेजी से जा रहा हूं। मैं अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा हूं और गाड़ी के पीछे कुछ कुत्ते दौड़ने लगते हैं। कुछ कुत्ते भोंकने लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story