भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रचार के दौरान हुए बेहोश, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
24 April 2024 4:45 PM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रचार के दौरान हुए बेहोश, मचा हड़कंप, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो.
मुंबई: महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय मंच पर अचानक गिर पड़े. मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए. गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे. वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है. यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है. नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ी है. 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे. इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे. गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला.
तब बताया गया था कि शुगर लेवल कम होने की वजह से गडकरी को चक्कर आ गए. उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया था और पेड़ा खिलाया गया था. इससे पहले भी एक रैली के दौरान उनकी तबियत खराब होने की खबर आई थी. बता दें कि नितिन गडकरी वजन घटाने के लिए अपना ऑपरेशन करवा चुके हैं.
‌नागपुर को एक समय कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. यहां से अब तक कांग्रेस कुल 12 चुनाव जीती है. लेकिन, 2014 के चुनाव में बीजेपी ने नितिन गडकरी को मैदान में उतारा और उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की. उसके बाद वह दो लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीतते आ रहे हैं. नागपुर विधानसभा की 6 सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story