केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना को दिया बड़ा झटका, इस चुनाव में मारी बाजी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिला बैंक चुनाव में शिवसेना को हार का मुंह देखना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में जीत का परचम लहराया है। बैंक की 19 सीटों में से भाजपा समर्थिक उम्मीदवारों ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की इस जीत में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के कोंकण में वर्चस्व को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने एक साथ रहकर चुनौती दी थी लेकिन फिर भी भाजपा ने यहां जीत का स्वाद चखा है। जाहिर है इससे कोंकण में नारायण राणे का कद भी बढ़ा है। शुक्रवार को आए नतीजों के बाद बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ता खुशी मनाते दिखे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





