भारत

गुजरात पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

Nilmani Pal
11 Sept 2021 6:00 PM IST
गुजरात पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया
x

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया गुजरात पहुंच गए हैं. वे अभी बीजेपी के हेडक्वॉटर गए हैं. विधायक दल की बैठक से पहले उनका ऑफिस पहुंचना अटकलों के बाजार को गर्म कर रहा है. अभी के लिए नए सीएम के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है. उस रेस में मंडाविया को सबसे आगे माना जा रहा है. अब वे सीएम बनते हैं या नहीं, ये कल विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा.

लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल भी गुजरात की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. ऐसी खबर है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम पर भी मुहर लगाई जा सकती है. ऐलान तो कल विधायक दल की बैठक में होना है, लेकिन अब सीएम की रेस और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. प्रफुल के अलावा मनसुख मंडाविया, नितिन पटेल, पुरुषोत्तम रुपाला जैसे कई नामों पर भी चर्चा हो रही है.

Next Story