भारत

विपक्ष पर भड़के केंद्रीय मंत्री, दावा किया- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना

jantaserishta.com
18 Oct 2026 5:27 PM IST
विपक्ष पर भड़के केंद्रीय मंत्री, दावा किया- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा सियासी बवाल.

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल बना हुआ है. फ्रांस में बड़े पैमाने पर आंदोलन हो रहा है. जगह-जगह आगजनी हुई है और दुकानों में लूटपाट की गई है. अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट के जरिए भारत में प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा है.

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी. भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी. लेकिन इस खतरनाक साजिश को रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस. भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं.'
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नेहा बोरा के बांग्लादेश के युवाओं को धन्यवाद देने वाले क्लिप के साथ प्रशांत भूषण के 'रिजीम चेंज' वाले बयान और जुलाई-अगस्त के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के क्लिप शामिल हैं.
इससे पहले किरेन रिजिजू ने 15 अक्टूबर को भी एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था, 'लड़ाई की रेखा खिंच चुकी है. एक तरफ दिमागी नक्सली हैं और दूसरी तरफ देशभक्त भारतीय. एक तरफ भारत के संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ अराजकतावादी हैं.' उन्होंने आगे कहा था कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं.
इसके बाद 17 अक्टूबर को किरेन रिजिजू ने 'रिजीम चेंज' की बात करने वालों पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बड़े आए "रिजीम चेंज" करने वाले!! कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है!' उन्होंने आगे कहा कि भारतीय युवा मूर्ख नहीं हैं, बल्कि वे भारत का निर्माण करेंगे, उसे नष्ट नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि देश के युवा मेडल जीत रहे हैं और स्किलिंग, इनोवेशन, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं.
8 देशों में फैली प्रदर्शन की 'आग'
आज के समय में दुनिया के कई देशों में असंतोष और गुस्से का एक नया दौर देखने को मिल रहा है. भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक, जगह-जगह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है.
फ्रांस, इटली,और अल्बानिया से लेकर अर्जेंटीना और तुर्किये तक, लोग महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. फ्रांस और अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की वजह से बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story