भारत

जर्मनी की प्रतिक्रिया और दिग्विजय सिंह के धन्यवाद पर बरसे केंद्रीय मंत्री

jantaserishta.com
30 March 2023 3:12 PM IST
जर्मनी की प्रतिक्रिया और दिग्विजय सिंह के धन्यवाद पर बरसे केंद्रीय मंत्री
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की अदालत द्वारा सजा मिलने के बाद लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के मामले में जर्मनी की तरफ से आई प्रतिक्रिया और उस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा जर्मनी को धन्यवाद कहे जाने पर पलटवार करते हुए सरकार ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी शक्तियों को भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा है की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत विदेशी हस्तक्षेप को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
दरअसल, राहुल गांधी के मामले में टिप्पणी करते हुए जर्मनी ने यह कहा था कि वह इस मामले पर नजर बनाए हुए है। जर्मनी की इस प्रतिक्रिया पर कांग्रेस की तरफ से उन्हें धन्यवाद करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में कैसे लोकतंत्र के साथ समझौता किया जा रहा है इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय का धन्यवाद।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के जर्मनी को धन्यवाद कहने वाले इसी ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्र के लिए अपमानजक, कांग्रेस और राहुल गांधी देश के भीतर भारत की लोकतांत्रिक, राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने में विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए, विदेशी शक्तियों को हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित करते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story