भारत
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Nil dhankar
5 March 2022 7:16 AM IST

x
दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए आभार व्यक्त किया.
बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है. भारी तबाही के बाद भी दोनों देशों के बीच रार थमती नजर नहीं आ रही. परमाणु हमलों की आहट के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार को तमाम अहम फैसले लेकर यूक्रेन समर्थित पश्चिमी देशों को बड़ा इशारा दिया है. रूस ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर को अपने देश में बैन कर दिया है. साथ ही पुतिन ने रूसी सेना के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने को लेकर एक नए कानून पर मुहर लगा दी है. इसके तरह आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है.
Next Story





