भारत

कार और ट्रैक्टर की टक्कर से केंद्रीय मंत्री घायल

Nilmani Pal
30 May 2023 5:33 PM IST
कार और ट्रैक्टर की टक्कर से केंद्रीय मंत्री घायल
x
बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश। भिंड में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. ओपीएस भदोरिया की कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई जिसमें राज्यमंत्री भदौरिया को चोटें आई हैं. उन्हें ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.घटना भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 719 पर हुई है. इस हादसे में नगरीय प्रशासन और आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैडबरी फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है जिसकी मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने भी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को ग्वालियर से मेहगांव की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान जब उनकी कार मालनपुर इलाके में नेशनल हाइवे 719 पर कैडबरी फैक्ट्री के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज्य मंत्री की कार समेत ट्रैक्टर ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस हादसे में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत उनके एक सुरक्षाकर्मी और मंत्री की कार में सवार एक अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए. सभी को उपचार के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल भेजा गया है. मौके पर मालनपुर थाना की पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे कराया ताकि यातायात फिर से शुरू की जा सके.

Next Story