केंद्रीय मंत्री को जान का खतरा, पशुपति पारस ने गृह मंत्री से मांगी जेड प्लस सुरक्षा

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश की वजह से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि उन्हें 'जेड प्लस' सुरक्षा दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस को गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी और गाली-गलौज की। केंद्रीय मंत्री ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले पारस ने बुधवार को चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





