भारत
जापान की टॉप शिपिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
jantaserishta.com
18 Nov 2025 4:38 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जापान की लीडिंग शिपिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की और शिपबिल्डिंग को लेकर भारत के साथ सहयोग पर बातचीत की।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वे जापान के 'के' लाइन के चेयरमेन युकीकाजू म्योचिन के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनकी चर्चा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को मैरीटाइम शिपिंग हब में बदलने पर केंद्रित रही।
उन्होंने एक्स पर लिखा, "शिपबिल्डिंग मॉनिटरिंग और डिलिवरी में विशेषज्ञता के साथ के लाइन शिपबिल्डिंग में दुनिया के लिए मेक इन इंडिया के हमारे प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।" केंद्रीय मंत्री पुरी ने टोक्यो में सोजित्ज कॉर्पोरेशन के एनर्जी ट्रांसफोर्मेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ताकाहिरो एबिसु से भी मुलाकात की। इस मीटिंग को लेकर पुरी ने बताया कि सोजित्ज और भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों के बीच चल रहे सहयोग पर चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री पुरी ने लिखा, "उन्होंने आईओसीएल के साथ भारत में कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोडक्शन में प्रवेश किया है और भारत से जापान तक ग्रीन अमोनिया के ऑफटेक के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।"
वे टोक्यो में ओसाका गैस के प्रतिनिधि निदेशक और कार्यकारी उपाध्यक्ष केजी ताकेमोरी से मिले। इस मीटिंग में ओसाका गैस और भारतीय ऊर्जा कंपनियों के बीच सहयोग के बढ़ते अवसरों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय ऊर्जा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और एनवाईके लाइन जापान के बीच चल रहे शिपिंग बिजनेस को लेकर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी नोबुहिरो काशिमा के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उन्होंने मेक इन इंडिया की भावना के साथ भविष्य के मैन्युफैक्चरिंग सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारतीय कंपनियां किस प्रकार टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, शिपबिल्डिंग मॉनिटरिंग, नॉलेज शेयरिंग और दूसरे क्षेत्रों में जॉइंट शिपबिल्डिंग और शिप ऑपरेशन के लिए एनवाईके के साथ सहयोग के अवसरों की तलाश में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





