केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान!

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (RPI) नेता रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के देश का प्रधानमंत्री बनने को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला बयान दिया है. अठावले ने कहा है कि 2004 में जब पहली बार संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (यूपीए) की सरकार सत्ता में आई थी तब सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए था. साथ ही अठावले ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने की बात को भी बचकाना करार दिया और कहा कि वो भारतीय नागरिक और लोकसभा की सदस्य हैं. अठावले ने तर्क दिया कि जब कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बैन सकती हैं तो सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकतीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





