भारत

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने यशवंत पैलेस में चलाया स्वच्छता अभियान, खुद हाथों में झाड़ू लेकर की सफाई

jantaserishta.com
1 Oct 2026 3:34 PM IST
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने यशवंत पैलेस में चलाया स्वच्छता अभियान, खुद हाथों में झाड़ू लेकर की सफाई
x
नई दिल्ली: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित यशवंत पैलेस मार्केट में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान वह खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मार्केट परिसर में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि गांधी जयंती से लेकर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक, लगभग 30 दिनों के लिए सभी को पूरे देश में 'स्वच्छ भारत अभियान' कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। उन्होंने देश के सभी लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा, "कल से पूरे देश में भारत सरकार, अलग-अलग राज्य सरकारें, सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, एनजीओ, कॉलोनियों के संगठन और स्वच्छ भारत वॉरियर्स यानी सफाई कर्मचारी, ये सभी मिलकर 30 दिनों का अभियान चलाएंगे। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।"
केंद्रीय मंत्री ने ई-वेस्ट को लेकर भी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आज भारत सरकार का खान मंत्रालय ई-वेस्ट से जुड़ा एक विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा, "हमें ई-वेस्ट से जुड़े तीन कार्यक्रमों के जरिए इसे इकट्ठा करना चाहिए, अलग-अलग करना चाहिए और रीसायकल करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 46,000 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन के साथ 'नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन' शुरू किया है। यह मिशन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे ई-वेस्ट के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story