Top News

सांसद की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर भड़के केंद्रीय मंत्री

Nilmani Pal
5 Dec 2023 12:45 PM GMT
सांसद की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर भड़के केंद्रीय मंत्री
x

दिल्ली। DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार एस. की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “इस प्रकार की गंदी बातें करने वाले लोग, जो सनातन को गाली देते थे उन्हें अभी आधा तमाचा लगा है, थोड़े दिन बाद पूरा लगेगा… गौ, गंगा, गीता, गायत्री का अपमान देश नहीं सहेगा।”

#WATCH DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार एस. की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “इस प्रकार की गंदी बातें करने वाले लोग, जो सनातन को गाली देते थे उन्हें अभी आधा तमाचा लगा है, थोड़े दिन बाद पूरा लगेगा… गौ, गंगा, गीता, गायत्री का अपमान देश नहीं… pic.twitter.com/BKwxvM7R4l

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023


राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “यह भाजपा सरकार के आमद की शुरुआत है। यह घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी कठोर निंदा करता हूं लेकिन अगर भाजपा की शुरुआत ऐसी है तो आगे क्या-क्या होगा।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के EVM वाले बयान पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “कांग्रेस चुनाव हारने के कारण ढूंढ रही है… इन्हें लोकतंत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं है, कर्नाटक और हिमाचल में इन्हें विश्वास है लेकिन अगर कहीं भाजपा जीतती है तो ये EVM पर सवाल करते हैं।”

DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार एस. की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “…इस बात से हमारा कोई लेना-देना नहीं है…”।

Next Story