राज्य सरकार पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- रामनवमी पर डीजे भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बजाएंगे

फाइल फोटो
राजस्थान में रामनवमी के मौके पर डीजे बजाने को लेकर चल रहे विवाद पर मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गहलोत सरकार पर जमकर गुस्सा उतारा. उन्होंने रविवार को कहा कि रामनवमी के जुलूस को लेकर सरकार प्रतिबंध लगाकर रामनवमी कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जुलूस में उनको कौन सा गीत गाना है, डीजे पर कौन सा संगीत होगा उसकी भी परमिशन लेनी पड़ रही है. आज हिंदुस्तान के अंदर हमारे सनातन धर्म के लोगों को अनुमति लेने की आवश्यकता पड़ रही है तो अब क्या पाकिस्तान जाकर डीजे बजाएंगे. पाकिस्तान के अंदर भी इस तरह के हालात नहीं हैं, जैसे गहलोत सरकार ने राजस्थान में बना रखे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





