
x
Udhampur उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र के लिए 924.33 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसके साथ ही 86.77 करोड़ रुपए की पूरी हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़क योजनाओं का सामूहिक रूप से वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें से उधमपुर जिले की महत्वपूर्ण चन्नी मोड़ से लोअर सौंथन सड़क परियोजना है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र को जम्मू-कश्मीर के लिए मंजूर पीएमजीएसवाई परियोजनाओं का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मिलता है। यही कारण है कि यह क्षेत्र सड़क विकास के मामले में लगातार देश के शीर्ष तीन जिलों में शामिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 के बाद क्षेत्रीय भेदभाव खत्म करने की ऐतिहासिक पहल का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आज इस इलाके में सड़कों का ऐसा जाल बिछ चुका है कि जिसे कभी “फुटपाथों का शहर” कहा जाता था, वह अब आधुनिक सड़क नेटवर्क का मॉडल बन रहा है।
मंत्री ने आगे कहा, “इस निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पर कुल व्यय 900 करोड़ रुपए से अधिक है। आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वह 700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के दूरदराज इलाकों में संपर्क व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का विस्तार कर रही है, जिससे देशवासियों को कोई परेशानी न हो।
इस दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन, दोनों ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विस्फोट की भी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। जल्द ही इस बारे में सही जानकारी मिल जाएगी, इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है।
Tagsडॉ. जितेंद्र सिंहउधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्रपीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाएंविकास परियोजनाओं का शिलान्यासउधमपुर सड़क नेटवर्कजम्मू-कश्मीर सड़क विकासचन्नी मोड़ से लोअर सौंथन सड़ककेंद्रीय राज्य मंत्रीसुरक्षा और विस्फोट जांचकेंद्रीय और स्थानीय प्रशासन।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





