भारत

केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार हमारे हैं, फिर आ सकते हैं'

jantaserishta.com
29 July 2023 5:02 PM IST
केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा, नीतीश कुमार हमारे हैं, फिर आ सकते हैं
x

फाइल फोटो

पटना: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार हमारे हैं और फिर साथ आ सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि पहले भी वे उधर से इधर आए थे, फिर उधर चले गए हैं।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को मित्र बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे मित्र हैं और उनसे मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार की सरकार है, बिहार में विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि वे एक दिन पहले मुंगेर गए थे, बिहार में सडकों सहित अन्य क्षेत्रों में बढिया काम हुआ है। वहां एनएच भी ठीक है और अन्य सड़कें भी ठीक है। उन्होंने कहा कि वे काफी पहले जब बिहार आए थे तब बिहार में सड़कें अच्छी नहीं थी, लेकिन अब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बढ़िया काम हो रहा है।
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऐसा नहीं है कि यहां नीतीश कुमार की सरकार है तो केंद्र की सरकार मदद नहीं कर रही। उन्होंने केंद्र सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों को फायदा नहीं पहुंचाने की बातों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तमाम राज्यों के लिए काम करती है, वह बिहार हो या कोई भी हो।
विपक्षी दलों के गठबंधन का 'इंडिया' नाम रखने पर तंज कसते हुए कहा कि मैं तो उसे 'आई एन डी आई ए' ही कहूंगा। इसका नाम ‘इंट्रोडक्शन निगेटिव डेड आइडिया एलायंस’ है यह एक आउट-डेटेड एलायंस है। एक जमाना था जब ‘इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया’ कहा जाता था, एक बार फिर से वही कुछ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया नाम रखवाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story