भारत
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुंदर पिचाई से मुलाकात की; डेटा सेंटर समेत एआई के उपयोग पर चर्चा हुई
jantaserishta.com
20 Feb 2026 2:43 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की। इस दौरान डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा में एआई रिसर्च के साथ हेल्थकेयर में एआई के उपयोग को लेकर बातचीत की गई।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साइडलाइन में हुई बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने लिखा, "गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई। इसमें डेटा सेंटर्स में निवेश, शिक्षा, हेल्थकेयर एवं रिन्यूएबल्स में एआई रिसर्च, एआई मानकों को तैयार करने में सहयोग पर चर्चा की गई।"
पिचाई, वर्तमान में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं। पिचाई ने गुरुवार को समिट में कहा था कि वह भारत में बदलाव की रफ्तार से प्रभावित हैं। साथ ही, कहा हमें एआई को लेकर रुख साहसिक रखना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकती है।
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में बोलते हुए, पिचाई ने कहा कि कंपनी इंडिया-अमेरिका कनेक्ट पहल के तहत अमेरिका और भारत के बीच चार नई प्रणालियों सहित सब-सी फाइबर ऑप्टिक केबलों का एक विशाल नेटवर्क भी बना रही है।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में, हम किसानों को उनकी आजीविका की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं। पिछले साल भारतीय सरकार ने एआई-आधारित पूर्वानुमान लाखों किसानों को भेजे, जिससे उन्हें खराब मौसम के बारे में चेतावनी मिली।"
पिचाई ने आगे कहा, "जब तक हम मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक हम एआई के पूरे लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम हाईपर-प्रगति के कगार पर हैं और हमें एआई को साहसपूर्वक अपनाना चाहिए, क्योंकि यह अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।" पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 सोमवार को शुरू हुई थी। सरकार द्वारा इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
Tagsकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णवअश्विनी वैष्णवएआईUnion Minister Ashwini VaishnavAshwini VaishnavAI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





