भारत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, बिहार सरकार और नीतीश नपुंसकता के शिकार, जदयू ने कहा, उम्र का असर

jantaserishta.com
7 Dec 2022 4:34 PM IST
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, बिहार सरकार और नीतीश नपुंसकता के शिकार, जदयू ने कहा, उम्र का असर
x
पटना (आईएएनएस)| केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं। इधर, चौबे के बयान जदयू ने पलटवार करते हुए कहा कि उनपर अब उम्र का असर दिख रहा है।
चौबे ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और फिर से जंगल राज लौट आया है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
चौबे ने तो यहां तक कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और उन्हें अब मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे, लेकिन, अब वह फिर से बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं।
इधर, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयानों की जितनी निंदा की जाय कम है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पर उम्र का प्रभाव अब दिख रहा है, जिस कारण उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा रहा है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story