भारत

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- वोट बैंक की राजनीति के कारण राजस्थान की हालत खराब...

jantaserishta.com
12 Jun 2023 5:41 PM IST
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- वोट बैंक की राजनीति के कारण राजस्थान की हालत खराब...
x

फाइल फोटो

अध्यादेश के विरोध के बहाने नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल...
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकारें ओबीसी समुदाय का नुकसान करने पर तुली हुई है। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मेघवाल ने कहा कि आयोग समय-समय पर राज्यों के दौरे करता रहता है और अभी 4 राज्यों से संबंधित रिपोर्ट आई हैं। अशोक गहलोत सरकार के कामकाज पर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ओबीसी का सर्टिफिकेट ही नही बना रही है और जिनके बन भी रहे हैं,उनका क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं।
गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मेघवाल ने कहा कि आज वोट बैंक की राजनीति के कारण कानून-व्यवस्था से लेकर शासन और विकास तक, हर स्तर पर राजस्थान की हालत खराब हो गई है।
केंद्रीय मंत्री ने असंसदीय शब्द बोलने के मामले में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को एक बताते हुए कटाक्ष किया कि अध्यादेश के विरोध के बहाने केजरीवाल देशभर में घूम कर विपक्ष का नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वहां पहले ही बिहार से लेकर तेलंगाना तक कई दावेदार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता कौन होगा, अभी तक यह तय नहीं है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि विपक्ष में नेता का पद अभी खाली है इसके बावजूद केजरीवल उसमें लगे हुए हैं।
मेघवाल ने कहा कि देश में अध्यादेश कोई पहली बार नहीं आया है। कांग्रेस के शासनकाल में तो अध्यादेशों की भरमार रही है। संविधान के मुताबिक, जैसे ही संसद सत्र शुरू होगा, सरकार लोक सभा और राज्य सभा में इसे रखेगी लेकिन सदन में पेश होने पर विरोध करने की बजाय केजरीवाल देश भर में घूम रहे हैं और उन्होंने तो कई ऐसी पार्टियों से भी संपर्क साधा है जो सदन के अंदर विभिन्न मुद्दों पर सरकार का समर्थन करते रहे हैं।
राजद्रोह से जुड़े कानून को लेकर विधि आयोग की रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो रिपोर्ट आई है, वह अभी विचाराधीन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story