भारत

आंध्र प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम के दर्शन किए

Nilmani Pal
21 Aug 2022 7:48 AM GMT
आंध्र प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम के दर्शन किए
x

आंध्र प्रदेश. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजयवाड़ा के इंद्रकीलाद्री में श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम के दर्शन किए। उन्होंने कहा,"आंध्र प्रदेश में एक अच्छी सरकार की आवश्यकता है जिसके लिए मां का आशीर्वाद ज़रूरी है,जिसकी शुरूआत दुर्गा जी का आशीर्वाद लेकर की है।"

शराब घोटाले पर उन्होंने कहा - केजरीवाल का बायां हाथ सत्येंद्र जैन जेल में है,दाहिना हाथ मनीष सिसोदिया CBI की रेड के बाद जब शराब नीति को वापस लेते हैं तो यह स्पष्ट है,भ्रष्टाचार हुआ है। सिसोदिया ने खुद माना है कि शराब नीति में घोटाला हुआ है,लेकिन केजरीवाल इसका जवाब नहीं दे रहे हैं.

Next Story