केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- 10 मार्च को EVM में गड़बड़ी का आरोप भी लगाएंगे, क्योंकि...

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कानपुर के गोविंद नगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे वाले दिन अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी है. अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि अभी सिर्फ पहले चरण (First Phase Voting) का मतदान हुआ है और अखिलेश यादव ने पहले ही बैलेट पेपर (Ballot Paper) पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. छोटे चौधरी जयंत जी इतने घबराए हुए हैं कि वो कल वोट डालने ही नहीं गए. मुझे लगता है जब तक 10 मार्च को परिणाम आएंगे, अखिलेश यादव कहने लगेंगे कि ईवीएम में गड़बड़ी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





