भारत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की प्रेस कांफ्रेंस, अखिलेश यादव पर आतंक को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
19 Feb 2022 2:24 PM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की प्रेस कांफ्रेंस, अखिलेश यादव पर आतंक को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट का मुद्दा अब यूपी चुनाव में भी गूंज रहा है. पहले राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक आतंकी के परिवार के तार सपा से जुड़े होने का दावा किया तो आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ दिया. केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अखिलेश ने ठाना है, आतंकियों को बचाना है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भी आतंकवाद की बात आती है तो भाजपा जीरो टॉलरेंस रखती है. जबकि समाजवादी पार्टी सहयोगवाद का रुख रखती है. उन्होंने आरोप लगाया कि अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों के तार सीधे सपा नेताओं से जड़े हैं. कोर्ट के आदेश के बाद भी सपा नेता और पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. ऐसे में सपा द्वारा आतंवादियों के संरक्षण पर सवाल उठता है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story