भारत
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, जमीन पर नहीं है विपक्ष
jantaserishta.com
21 April 2024 4:07 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची: रांची में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित उलगुलान रैली पर केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष जमीन पर कहीं भी दिख नहीं रहा है। भगवान विरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए और आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए झारखंड में उलगुलान का ऐलान किया है, जबकि आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले लोग आज उलगुलान रैली आयोजित कर रहे हैं।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन वैसे लोगों की जमात है, जो जेल में हैं व बेल पर हैं। इंडिया गठबंधन विकास विरोधी और सनातन विरोधी के साथ झारखंड विरोधी है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विपक्ष विकास पुरुष पीएम नरेंद्र मोदी से डरा-सहमा नजर आ रहा है। देश की जनता विपक्ष के कारनामों से पूरी तरह वाकिफ है, इसलिए इनकी उलगुलान रैली फ्लॉप होने वाली है। भाजपा इसबार अपने 400 के आंकड़े को जरूर पूरा करेगी।
Tagsकेंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीअन्नपूर्णा देवीविपक्षUnion Minister Annapurna DeviAnnapurna DeviOpposition
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





