
x
भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर आज मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अमित शाह के स्वागत की तैयारियों में पूरा संगठन लगा हुआ है। भाजपा की ओर से जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर दो बजे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर तीन बजे मां कनक देवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शाम पांच बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे और रात्रि सवा आठ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे दिल्ली रवाना होंगे।
अमित शाह का पूर्व में जो कार्यक्रम तय हुआ था उसके मुताबिक उन्हें पहले भोपाल और फिर इंदौर जाना था मगर शुक्रवार की रात को अचानक कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब वे सीधे इंदौर जा रहे है। केंद्रीय गृहमत्री शाह का इस माह राज्य का यह तीसरा दौरा है, इससे पहले वे दो बार भोपाल के प्रवास पर आ चुके है और लंबी बैठकें पार्टी नेताओं के साथ कर चुके है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और केंद्रीय नेतृत्व का राज्य की पार्टी की गतिविधियों पर नियंत्रण बढ़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





