भारत

हरी पट्टियां बढ़ाई गई: केंद्रीय मंत्री ने लगाया आरोप, अरविंद केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

jantaserishta.com
28 May 2021 11:26 AM IST
हरी पट्टियां बढ़ाई गई: केंद्रीय मंत्री ने लगाया आरोप, अरविंद केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
x

फाइल फोटो 

कोरोना संकट काल के बीच एक बार फिर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच विवाद होता दिख रहा है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है. इस विषय को लेकर अब केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है.

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं. मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है.
अपनी चिट्ठी में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो पीछे दो राष्ट्रीय ध्वज लगे होते हैं, उनमें सफेद हिस्से को छोड़कर हरा हिस्सा बढ़ा दिया गया है. इसमें गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है.
प्रहलाद सिंह पटेल ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वो इसमें सुधार करें. साथ ही उन्होंने अनिल बैजल को चिट्ठी लिख इस ओर ध्यान देने को कहा है.




आपको बता दें कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने लगातार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जब भी वह मीडिया को संबोधित करते हैं, तब उनके पीछे हमेशा दो तिरंगे लगे होते हैं. अब तिरंगों को नियमानुसार ना लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई है.
कोरोना संकट काल में केंद्र और दिल्ली सरकार कई मसलों पर आमने-सामने हैं. पहले ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर महाभारत छिड़ी थी, अब वैक्सीन को लेकर तकरार हो गई है. दिल्ली में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीनेशन बंद है, राज्य सरकार का आरोप है कि दिल्ली में वैक्सीन नहीं है, केंद्र की ओर से सप्लाई नहीं की जा रही है. ना ही राज्य सरकारों को विदेश से वैक्सीन लेने दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story