भारत

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने 31 मार्च तक कोरोना गाइडलाइंस बढ़ाने के लिए राज्य और UTs को लिखा पत्र

jantaserishta.com
27 Feb 2021 8:16 AM IST
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने 31 मार्च तक कोरोना गाइडलाइंस बढ़ाने के लिए राज्य और UTs को लिखा पत्र
x

फाइल फोटो 

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर केंद्र ने सख्ती बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कोरोना वायरस गाइडलाइंस को 31 मार्च तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग को पूरी तरह से जीतने के लिए एहतियात बरतने और सख्त निगरानी की जरूरत है.

पत्र में गृह सचिव की तरफ से कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है लेकिन कोरोना से जंग जीतने के लिए अब भी हमें सख्त निगरानी और एहतियात बरतने की जरूरत है. इस बात को ध्यान में रखते हुए 27 जनवरी 2021 को जारी आदेश को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया जा रहा है.
एसओपी के अंतर्गत आने वाली सभी गतिविधियों अनुमति दे दी गई है.एसओपी के तहत जारी दिशानिर्देशों का पालन सख्ती से किया जाना चाहिए. परिवहन और आमजनों के अंतरराज्यीय गतिविधियों पर भी कोई रोक नहीं है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story