भारत

4 विशेष अभियानों को दिया गया केंद्रीय गृहमंत्री विशेष अभियान पदक

jantaserishta.com
31 Oct 2022 1:51 PM IST
4 विशेष अभियानों को दिया गया केंद्रीय गृहमंत्री विशेष अभियान पदक
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री विशेष अभियान पदक 2022 की घोषणा कर दी गई है। इस साल 4 विशेष अभियानों के लिए ये पदक दिया जा रहा है। इसमें शामिल 63 पुलिसकर्मियों को ये पदक दिया जाएगा। बता दें कि हर साल केंद्रीय गृहमंत्री विशेष अभियान पदक पूरे देश से पुलिस बलों के कर्मियों को प्रदान किया जाता है। साल 2022 के केंद्रीय गृहमंत्री विशेष अभियान पदक के लिए 4 विशेष अभियानों में शामिल अलग-अलग राज्यों के 63 पुलिसकर्मियों को चुना गया है। जिन राज्यों के पुलिसकर्मियों को ये पदक दिया गया, उनमें तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। सबसे ज्यादा 19 दिल्ली, पंजाब के 16, तेलंगाना के 13, महाराष्ट्र के 11 और जम्मू कश्मीर के 4 पुलिसकर्मियों को पदक दिया गया।
इन पदकों को प्राप्त करने वालों में कांस्टेबल से लेकर एडीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं। सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।
गौरतलब है कि 23 जुलाई, 2018 को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष अभियान पदक की शुरुआत की थी। एकता दिवस के मौके पर ये पदक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story