भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर कल पहुंचेंगे बंगाल

jantaserishta.com
4 May 2022 3:24 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर कल पहुंचेंगे बंगाल
x

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच मई को दो दिनों के लिए पश्चिम बंगाल (Amit Shah Bengal Visit ) के दौरे पर आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री का बंगाल दौरान राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद केंद्रीय गृह मंत्री का यह पहला बंगाल दौरा होगा, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा काफी अहम है. केंद्रीय गृह मंत्री बंगाल दौरे के दौरान बांग्लादेश की सीमा (Bangladesh Border) बोट से जाएंगे और सीमा का निरीक्षण करेंगे. बीएसएस अधिकारियों (BSF Officers) के साथ लंच करेंगे और यात्रा के अंतिम दिन छह मई को कूचबिहार स्थित तीन बीघा कॉरिडोर जाएंगे. वहां वह बीएसएफ अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे और पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि, पश्चिम बंगाल में भाजपा को हाल ही में आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. अब भाजपा ने अगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. ऐसे में अमित शाह का बंगाल दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story