भारत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में, जदयू अध्यक्ष के इलाके में करेंगे रैली
jantaserishta.com
29 Jun 2023 10:21 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) को बिहार आ रहे हैं। ये लखीसराय में एक जनसभा करेंगे। इससे पहले उनका लखीसराय के अशोकधाम में पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है। जिस क्षेत्र में शाह जनसभा को संबोधित करेंगे वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां के सांसद जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह है जबकि लखीसराय के विधायक विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शाह की यह रैली काफी मायने रखती है। बताया जाता है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह लखीसराय पहुंचने के बाद सबसे पहले अशोकधाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद करीब 2:30 बजे लखीसराय के गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां वे रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास जाएंगे, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र को लेकर रणनीति पर विचार करेंगे। बिहार में सरकार से हटने के बाद शाह लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। पिछले वर्ष सितंबर में शाह ने मुस्लिम बहुल इलाका किशनगंज से लोकसभा चुनाव के मुहिम की शुरुआत की थी। भाजपा की नजर उन सभी सीटों पर हैं, जहां जदयू के सांसद हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





