भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु दौरे पर

Nilmani Pal
3 Aug 2022 12:54 AM GMT
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु दौरे पर
x

बेंगलुरु। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 'संकल्प से सिद्धि' सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक, शाह बुधवार रात दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सीआईआई के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह दोपहर ढाई बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा को बताया कि अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान शाह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के नेताओं के साथ बैठक करने की भी संभावना है।

Next Story