भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, पालीगंज में ओबीसी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

jantaserishta.com
9 March 2024 2:40 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, पालीगंज में ओबीसी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
x

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, पालीगंज में ओबीसी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एकदिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है। अमित शाह दोपहर में पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
अमित शाह यहां से पटना के जगदेव पथ स्थित आईसीएआर बिल्डिंग परिसर जाएंगे, जहां वे बिहार भाजपा के 'पितामह' कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की स्मृति में बने स्मृति उद्यान का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उनकी प्रतिमा का लोकार्पण भी किया जाएगा।
यहां से गृह मंत्री पटना के पालीगंज पहुंचेंगे, जहां ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी महीने 2 मार्च और 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में रैली कर चुके है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story