भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की

Nilmani Pal
20 Jun 2023 1:20 AM GMT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की
x

गुजरात। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 से पहले जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में भाग लिया। वही अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होने से पहले रथ पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा जी की मूर्तियां स्थापित की गई।


आज यानी 20 जून को हर साल की तरह पूरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ होने वाली है. यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर गुड़िचा मंदिर जाते हैं. वहां 7 दिनों तक विश्राम करने के पश्चात पुनः जगन्नाथ पुरी लौटेंगे. वहीं, ओडि​​​​​​​शा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तकरीबन ढाई से तीन किमी दूर गुंडिचा मंदिर जाएंगे। जो कि उनकी मौसी का घर माना जाता है। इस रथयात्रा में तकरीबन 25 लाख लोगों के आने की संभावना है। इसे गुंडिचा यात्रा भी कहते हैं।

Next Story