भारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बूढ़ी काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की

Nil dhankar
24 Sept 2022 10:46 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बूढ़ी काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की
x

बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज के सुभाषपल्ली चौक स्थित बूढ़ी काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कल सभा को किया था संबोधित

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। हर घर में शौचालय पहुंचाने का काम किया। कोरोना टीके लगाने के बाद दो साल तक प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन मुफ्त देने का काम किया। सरकारी योजना का पैसा अब डायरेक्ट लोगों के खाते में आता है। लालू के बिचौलियों को खाने के लिए नहीं मिलता। बिहार के सभी शहरों में मोदी सरकार ने बिजली पहुंचाई।

अमित शाह ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार ने महागठबंधन के मुखिया के तौर पर शपथ ली, तब से ही कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई। नीतीश कुमार षडयंत्र करने वालों को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि अपराधी सत्ता में ही बैठे हैं। चारा घोटाले की जो धुन लगाते थे, अब क्या करेंगे? अब तो आपके यहां घोटालेबाज मंत्री बन गए। मंत्री बनते ही लालू के दबाव में नीतीश सीबीआई को बैन लगाने के लिए कह रहे हैं। लालू के भय से सत्ता के मोह से सीबीआई के खिलाफ जा रहे हैं। पूरे बिहार पर जंगलराज का खतरा मंडरा रहा है।

अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया था। मैं अब 1.35 लाख करोड़ का हिसाब लेकर आया हूं। हवाई अड्डे, पर्यटन, पेट्रोलियम और गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल, बिजली आदि क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने घोषणा से ज्यादा खर्च किया।


Next Story