केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार के साथ वॉकथॉन का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का आयोजन 'हेल्थ फॉर ऑल' के विषय के अंतर्गत्य.. किया गया था। वॉकथॉन का उद्देश्य न केवल गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को दूर रखने के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के लिए स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूकता जगाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय चौक से हुआ और फिर इस वॉकथॉन का कर्तव्य पथ से इंडिया गेट होते हुए निर्माण भवन पर समापन हुआ। बेहतर स्वास्थ्य के लिए 350 से अधिक प्रतिभागियों ने वॉकथॉन में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतिभागियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक बीमारी और कैंसर जैसी जीवन शैली से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं/बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और सक्रिय जीवन अपनाने का संकल्प भी लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





